Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   16 november sunrise time in bihar sunrise time chhath puja patna bihar news

बिहार: छठ पूजा 2026 में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय क्या है? पटना सहित 38 जिलों का सूर्योदय समय देखें

Thu, 12 Nov 2026 04:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

Sunrise Time Chhath Puja: बिहार से शुरू होकर विदेश तक परंपरा के रूप में स्थापित हो रहे छठ महापर्व की शुरुआत कल नहाय खाय से होगी। जानें, पटना में 15 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य कितने बजे देंगे? बिहार के 38 जिलों में सूर्योदय की समय-सारिणी देखें। 

विज्ञापन
16 november sunrise time in bihar sunrise time chhath puja patna bihar news
सबसे पहले सूर्योदय भी किशनगंज में ही। बाकी जिलों की समय-सारिणी नीचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उदीयमान, यानी उगते सूर्य की अर्चना हिंदू धर्म में हर जगह तन-मन के लिए जरूरी बताई गई है। लोग सामान्य दिनों में भी सूर्योदय के समय जल दें तो उन्हें भी लाभ होता है। लेकिन, पूरी दुनिया में छठ ही ऐसा पर्व है जो अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना भी जरूरी बताता है। सूर्य षष्ठी, यानी छठ पर अस्त होते सूर्य की उपासना होती है। इस बार सूर्य षष्ठी तिथि 15 नवंबर को है और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का दिन 16 नवंबर है। बिहार में किशनगंज में सूर्यास्त भी सबसे पहले होता है और सूर्योदय भी। इस खबर में तस्वीरों के जरिए देखें कि बिहार के किस जिले में 16 नवंबर को कब सूर्योदय होगा।

विज्ञापन
15 नवंबर को सूर्यास्त का समय यहां देखें
विज्ञापन

 
Trending Videos

कल, 13 नवंबर को नहाय खाय से छठ की शुरुआत

16 november sunrise time in bihar sunrise time chhath puja patna bihar news
16 नवंबर को पटना में सुबह 6:07 बजे सूर्योदय का समय है। - फोटो : amar ujala digital
सूर्योपासना और छठी मइया से आशीर्वाद का पर्व- छठ इस बार 13 नवंबर को शुरू हो रहा है। नहाय खाय पर लोग कद्दू-दाल की सब्जी के साथ अरवा चावल खाएंगे। इसके साथ ही पर्व में प्रसाद बनाने के लिए गेहूं-चावल को सुखाकर पीसेंगे या पिसवाएंगे। इसके अगले दिन 14 नवंबर को खरना की शाम छठी मइया की आराधना होगी। खरना में व्रती संतान-परिवार के लिए सबकुछ शुभ-शुभ चाहते हैं। खरना के अगले दिन कार्तिक षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर उस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा, जो बताती है कि जो अस्त होता है- उसका उदय भी निश्चित है। 
विज्ञापन

16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य सबसे अंत में कहां दिया जाएगा?

16 november sunrise time in bihar sunrise time chhath puja patna bihar news
16 नवंबर को कैमूर में सुबह 6.13 बजे सूर्योदय का समय है। - फोटो : amar ujala digital
छठ महापर्व पर 16 नवंबर को इस बार सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। छठ में लोग घंटों सूर्य के आने का इंतजार करते हैं। छठ वाले घरों में आधी रात के बाद से ही सुबह के अर्घ्य के लिए डाला तैयार किया जाता है। तीन बजे से लोग घाटों पर पहुंचने लगते हैं, ताकि सूर्योदय से एक घंटे पहले उनके सूप घाट पर सज जाएं। 16 नवंबर को सूर्योदय सबसे पहले किशनगंज में होगा और सबसे अंत में कैमूर में सूर्योदय होगा। सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही अर्घ्य देना शुरू होता है। धुंध के कारण देर होने पर भी लोग अमूमन सूर्य के दर्शन का इंतजार करते हैं, लेकिन अगर बादलों के कारण यह बिल्कुल संभव न हो तो सूर्योदय का समय जानकर अर्घ्य देना शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed