Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai News survivor-thrown-off-roof-neighbour-arrested Police

बिहार: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 04:58 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की 30 वर्षीय पीड़िता को पड़ोसी द्वारा इमारत की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। महिला गंभीर रूप से घायल है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
begusarai News survivor-thrown-off-roof-neighbour-arrested Police
बेगूसराय में दरिंदगी की शिकार महिला पर फिर हमला, पड़ोसी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में सामूहिक दुष्कर्म की 30 वर्षीय पीड़िता को एक पड़ोसी द्वारा इमारत की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर उसके पड़ोसी भोंगल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जून में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले को वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि मंगलवार को महिला पर किया गया हमला भी इसी दबाव बनाने की कोशिश का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 जून को महिला घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस समय इलाज के दौरान उसके निजी अंगों से कारतूस जैसी एक वस्तु, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया था। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।



ये भी पढ़ें- बिहार: टोल प्लाजा पर विवाद सुलझाने गए कमलेश की मौत, NH-27 किनारे झाड़ी में मिला शव

महिला के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले के कुछ आरोपी करीब तीन महीने पहले भी उनके घर में घुस आए थे और महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed