Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shopkeeper murder case two arrested bihar police solved murder case madhepura bihar news

बिहार: जमीन विवाद में हुई थी दुकानदार की हत्या, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, दीपावली की रात मारी थी गोली

Thu, 12 Nov 2026 05:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

मधेपुरा के चौसा में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन लीज पर लेने के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और खोखा नदी से बरामद किया है।

विज्ञापन
shopkeeper murder case two arrested bihar police solved murder case madhepura bihar news
पुलिस गिरफ्त में दोनों हत्यारोपी

विस्तार

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह (38) हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी घघरी नदी से बरामद किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन लीज पर लेने के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

गुरुवार को चौसा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली की रात खोपड़िया गांव निवासी सुबोध सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने एफएसएल, डीआईयू और एसटीएफ की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वैज्ञानिक और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया।

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोपड़िया गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम सिंह और मो. मोहतसिन उर्फ मो. औसिफ उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रिंस जमीन लीज पर लेने का कारोबार करता था। वहीं, मृतक सुबोध सिंह भी जमीन लीज पर लेते थे। इसी कारोबार को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर कोसी-घघरी नदी में बाबा विशु राउत स्थान के पीछे फेंका गया देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने मछुआरों और ग्रामीणों की मदद से हथियार को नदी से निकलवाया। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



ये भी पढ़ें- बिहार: टोल प्लाजा पर विवाद सुलझाने गए कमलेश की मौत, NH-27 किनारे झाड़ी में मिला शव

एसडीपीओ ने बताया कि प्रिंस कुमार उर्फ प्रीतम सिंह के खिलाफ चौसा थाना में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 का मारपीट, चोरी और धमकी से संबंधित मामला तथा वर्ष 2026 का एक अन्य मामला शामिल है। दूसरे मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, डीआईयू टीम, एसटीएफ, तकनीकी शाखा और चौसा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed