फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   banka mandar parvat woman harassment viral video bounsi police abdullah nitish kumar rai vikas kumar

बिहार: जमुई के बाद अब बांका का वीडियो वायरल, युवती से अभद्रता पर एफआईआर; तीन आरोपियों की तलाश तेज

Fri, 25 Sep 2026 09:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत पर 3 जून 2026 को युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद बौंसी थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
banka mandar parvat woman harassment viral video bounsi police abdullah nitish kumar rai vikas kumar
जमुई के बाद अब बांका के मंदार पर्वत का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित छेड़खानी, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बौंसी थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 3 जून 2026 की है, जिसका वीडियो 22 सितंबर को व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया। मामले में तीन आरोपियों की पहचान हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी थाना के सोशल मीडिया सेल को व्हाट्सऐप के माध्यम से मंदार पर्वत परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो पुराना है और 3 जून 2026 की घटना से संबंधित है। वीडियो सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बौंसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम सशस्त्र बलों के साथ मंदार पर्वत पहुंची। टीम ने घटनास्थल का सत्यापन किया और वीडियो की जांच के साथ स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान और छापेमारी शुरू की गई।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ मंदार घूमने गई थी युवती

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पीड़िता 3 जून 2026 को अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पहाड़ घूमने गई थी। इसी दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवकों ने उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला ने पीड़िता के दोस्त से ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में 1,500 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद पीड़िता और उसके साथियों को वहां से जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BNS और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर अनुसंधान में शामिल किया गया है।

शुरुआत में वीडियो में 6-7 अज्ञात युवकों के दिखाई देने की बात सामने आई थी। पुलिस की जांच के बाद घटना में संलिप्त तीन युवकों की पहचान अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में की गई है।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अप्राथमिक अभियुक्त बताया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है। बांका पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों को अनुसंधान में शामिल किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed