सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur Congress District President Praveen Singh died in a road accident near Kannauj in Uttar Pradesh

Bihar: भागलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, यूपी के कन्नौज के पास हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दिल्ली से भागलपुर लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur Congress District President Praveen Singh died in a road accident near Kannauj in Uttar Pradesh
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से लौटते समय सड़क हादसे में भागलपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। इस हादसे में उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटते समय कन्नौज के पास यह दुर्घटना हुई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों का इलाज जारी है।

Trending Videos

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बने थे प्रवीण सिंह कुशवाहा
करीब एक महीने पहले ही कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। जिला कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु के प्रति आभार व्यक्त किया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रवीण सिंह कुशवाहा जैसे समर्पित और जमीनी नेता के चयन से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन और पार्टी को लेकर दिया था बड़ा बयान
करीब 20 दिन पहले भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा था कि उनके जीवन में संगठन और पार्टी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रति आभार जताया था। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने उन्हें संघर्षशील नेता बताते हुए कहा था कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी।

हादसे से कुछ घंटे पहले किया था सोशल मीडिया पोस्ट
हादसे के करीब छह घंटे पहले प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या में न्याय की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि “दिल्ली की सड़कों पर एक और बिहारी युवा की जान चली गई। पांडव कुमार एक सपना, एक उम्मीद था, जिसे सत्ता की चुप्पी और सिस्टम की गोली ने खत्म कर दिया।” उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या यही डबल इंजन सरकार का न्याय है और क्या इसी दिन के लिए “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का नारा दिया गया था।


ये भी पढ़ें: मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस कप्तान की पहल को लोगों ने सराहा

विधानसभा चुनाव में भी आजमा चुके थे किस्मत
गौरतलब है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने भागलपुर की विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस सीट पर राजद ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन चुनाव परिणाम में प्रवीण सिंह कुशवाहा काफी पीछे रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed