सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bhagalpur 40 hours blackout md rahul kumar reviews electricity restoration after cyclone bihar news

Bihar News: 40 घंटे अंधेरे में भागलपुर, बिजली बहाली की कमान संभालने हेलीकॉप्टर से पहुंचे MD राहुल कुमार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर समेत बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। भागलपुर में करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बीच NBPDCL और SBPDCL के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे और बिजली बहाली कार्य की समीक्षा की।

bhagalpur 40 hours blackout md rahul kumar reviews electricity restoration after cyclone bihar news
बिजली बहाली की कमान संभालने हेलीकॉप्टर से पहुंचे MD राहुल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में लगातार हुई आंधी, बारिश और चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भागलपुर शहर और आसपास के इलाकों में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट के बीच हालात का जायजा लेने और बहाली कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार भागलपुर पहुंचे।


हेलीकॉप्टर से पहुंचे MD, अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रबंध निदेशक राहुल कुमार हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता और तीनों कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया डिवीजन में बिजली आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


“बिजली इमरजेंसी सेवा है, टीमें युद्धस्तर पर कर रहीं काम”

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कुमार ने कहा कि बीती रात आए चक्रवात और 26 मई की तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल, तार और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली एक इमरजेंसी सेवा है, इसलिए विभाग की टीमें दिन-रात लगातार बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। रात में भी बिजली कर्मियों ने फील्ड में रहकर काम किया और अभी भी कर्मचारी युद्धस्तर पर बिजली बहाल करने में लगे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

जल्द बिजली बहाल करने के दिए निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने का अनुरोध किया। वहीं प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम करते हुए जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed