सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Groom Forced to Dismount Horse During Wedding Ceremony After Caste-Based Abuse

Bihar: शादी समारोह में बवाल: दूल्हे को घोड़ी से उतारा, जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने दूल्हे राशीद को जाति का हवाला देते हुए घोड़ी से उतरने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की।

Groom Forced to Dismount Horse During Wedding Ceremony After Caste-Based Abuse
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित दोगच्छी गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि बारात गांव पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने दूल्हे को जाति का हवाला देते हुए घोड़ी से नीचे उतरने के लिए मजबूर कर दिया। विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की गई और बाद में लड़की पक्ष के घर पर हमला कर तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार ने बाईपास थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात गांव पहुंची थी बारात

दुल्हन पक्ष की ओर से बुधवार शाम करीब 5 बजे बाईपास थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, हबीबपुर से मंगलवार देर रात बारात दोगच्छी गांव पहुंची थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बारात को रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने घोड़ी पर सवार दूल्हे राशीद को नीचे उतारने का प्रयास किया और इस दौरान जातिसूचक टिप्पणियां भी कीं।

विज्ञापन

विरोध के बाद बढ़ा विवाद

दुल्हन पक्ष के परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ समय के लिए मामला शांत हो गया। हालांकि यह शांति ज्यादा देर तक नहीं रही।

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद आरोपी पक्ष दोबारा वहां पहुंचा और लड़की पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। परिवार का कहना है कि शादी समारोह के लिए रखे गए खाने-पीने के सामान को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही घर में रखे जेवरात, नगदी और अन्य सामान भी लूट लिए गए।

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी से पहले अचानक लापता हुए पिता! घर में बजने वाली थीं शहनाइयां, अब परिजनों की आंखों में चिंता

वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाईपास थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed