फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Major Twist in BJP Leader Pappu Tanti Murder Case; Party Leader Shashi Modi Accused

भागलपुर: भाजपा नेता पप्पू हत्याकांड में नया मोड़, पार्टी के ही नेता शशि मोदी पर हत्या का आरोप; SIT जांच शुरू

Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

भागलपुर में भाजपा नेता कुमार भूषण तांती उर्फ पप्पू हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता शशि मोदी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

विज्ञापन
Bihar news-Major Twist in BJP Leader Pappu Tanti Murder Case; Party Leader Shashi Modi Accused
भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कुमार भूषण तांती उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने भाजपा के ही नेता शशि मोदी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नामजद प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देर रात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


जानें एसएसपी ने क्या-क्या कहा?
एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस घटना में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed