सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news--Newly Married Woman Dies by Suicide 15 Days After Love Marriage

Bihar News:शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति को बताया बेगुनाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता अनामिका कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। शादी के महज 10-15 दिन बाद हुई इस घटना ने सनसनी फैला दी है।

Bihar news--Newly Married Woman Dies by Suicide 15 Days After Love Marriage
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज के महज 15 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Trending Videos


फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, धनोरा गांव निवासी नारद कुमार की पत्नी अनामिका कुमारी (21) का शव घर में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने शव को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अनामिका की शादी नारद कुमार से 10 दिन पहले ही हुई थी। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और परिवार की सहमति से 23 अप्रैल को शादी तय हुई थी। हालांकि, उससे पहले ही 8 अप्रैल को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में क्या लिखा
आत्महत्या से पहले अनामिका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। उसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उसने लिखा कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रही है और उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। उसने यह भी लिखा कि उसके पति नारद कुमार बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।

मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद अनामिका के परिजन धनोरा गांव पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां ने नारद कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनकी बेटी पर शुरू से शादी का दबाव बना रहा था। वह लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और शादी से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि इन दबावों के कारण उनकी बेटी हमेशा तनाव में रहती थी और उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

मां ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उनकी बेटी का शोषण जारी रहा। ससुराल में उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। साथ ही दहेज और पैसों की मांग को लेकर भी उस पर दबाव बनाया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के परिवार के लोग उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते थे।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही रसलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और नारद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की मां ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed