Bihar News: श्रावणी मेला शुरू होने में 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ की तैयारियां अब भी अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में केवल 13 दिन शेष हैं, लेकिन सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए की जा रही तैयारियां अभी अधूरी हैं। अजगैविनाथ और नमामि गंगे घाट पर काम तेज़ी से चल रहा है, जबकि कांवड़िया पथ पर कई जगह कीचड़, गड्ढे और जलजमाव बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब केवल 13 दिन शेष हैं, लेकिन सुल्तानगंज में कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां अभी भी अधूरी हैं। एक ओर जिला प्रशासन गंगा घाटों और मेला क्षेत्र को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर कांवड़िया पथ की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। कई स्थानों पर कीचड़, गड्ढे और जलजमाव अब भी मौजूद हैं, जबकि पार्किंग स्थलों पर भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
घाटों पर तेज हुई तैयारी, कांवड़िया पथ अब भी बदहाल
जिला प्रशासन के निर्देश पर अजगैविनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, लेकिन कांवड़िया पथ पर मिट्टी और बालू बिछाने का काम अब भी धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण कई हिस्सों में रास्ता जर्जर, कीचड़युक्त और जलजमाव से प्रभावित है।
कांवड़ियों के ठहराव के लिए बन रहे जर्मन हैंगर
धांधली-बेलारी क्षेत्र में कांवड़ियों के ठहरने के लिए जर्मन हैंगर बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन कई अन्य कार्य अब भी अधूरे हैं।
पार्किंग स्थलों पर नहीं हैं बुनियादी सुविधाएं
मेला क्षेत्र में बनाए गए पार्किंग स्थलों पर अभी तक शौचालय, पेयजल और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ये व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं तो लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। कई जगह कच्चे कांवड़िया पथ पर गहरे गड्ढे और कीचड़ बने हुए हैं, जिससे पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है।
दुकानदारों ने शुरू की तैयारी
कांवड़िया पथ पर स्थानीय दुकानदारों ने दुकानें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है और दुकानें तैयार होने के बाद कांवड़ियों को भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शेष तैयारियां जल्द पूरी कराने की मांग की है।