सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Intercity Express stone-pelting accused arrested, video helped crack case; hunt on for another

Bihar News: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज, दूसरे की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वीडियो और स्थानीय साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Bihar News: Intercity Express stone-pelting accused arrested, video helped crack case; hunt on for another
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर-नाथनगर रेलखंड पर दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दूसरे युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा है।



जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे परबत्ती के समीप दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद दो युवकों ने ट्रेन की बोगियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव के दौरान एक पत्थर पीरपैंती निवासी यात्री कमल कुमार यादव की बांह में जा लगा, जिससे वह घायल हो गए। सहयात्रियों ने उन्हें प्राथमिक सहायता दी और शांत कराया। घटना के बाद ट्रेन में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: खेलते-खेलते तालाब पहुंचे मासूम, डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच की तथा वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की।

जांच के बाद गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि ट्रेन पर पथराव की सूचना मिलने के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई थी। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed