Bihar: पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में खूनी संघर्ष, अधीक्षक कार्यालय के सामने चलीं लाठियां; जानें क्यों?
भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में वेतन वृद्धि और अवकाश की मांग को लेकर धरना दे रहे सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई घायल हुए, जबकि अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया और अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी वेतन वृद्धि, अवकाश और अन्य मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। इसी दौरान बांका से पहुंचे उसी कंपनी के कुछ अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चले। अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ बवाल अस्पताल परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। मारपीट में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जिस अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं गार्डों पर है, उसी परिसर में उनका यह हिंसक रूप सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर एच.पी. दुबे से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है। पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।