फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news Shopkeeper Accused in Bhagalpur Murder Case Shot Inside His Shop; One Attacker Caught, Two Escape

Bihar: भागलपुर में दुकान में घुसकर कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बदमाश दबोचा; दो बाइक छोड़कर फरार

Sun, 02 Aug 2026 04:14 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

Bihar News: भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में देर रात बर्तन दुकानदार को दुकान में घुसकर तीन बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar news Shopkeeper Accused in Bhagalpur Murder Case Shot Inside His Shop; One Attacker Caught, Two Escape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के रहमानीगंज के समीप बेखौफ बदमाशों ने एक बर्तन दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र निवासी बासुदेव वर्मा के 37 वर्षीय पुत्र रंजीत वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत वर्मा पिछले करीब एक वर्ष से कजरैली थाना क्षेत्र के गौरचौकी में घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था और वहीं से बर्तन की दुकान का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रंजीत वर्मा पूर्व में गोराडीह के चर्चित सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रह चुका है और इस मामले में वह करीब एक वर्ष तक जेल में भी बंद रहा था।
विज्ञापन


रात दो बजे खुलवाई दुकान, फिर बरसाईं गोलियां
घायल के पिता बासुदेव वर्मा ने बताया कि शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद रंजीत दुकान के अंदर सो गया था, जबकि वह स्वयं दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश दुकान पर पहुंचे और रंजीत से दुकान खुलवाई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई, जबकि अन्य गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक हमलावर को पकड़ लिया। वहीं, उसके दो साथी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा।

पुरानी रंजिश पर परिवार ने जताया शक
घायल के पिता ने बताया कि उनके गांव गोराडीह में घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। उन्हें आशंका है कि इसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद शोभा ओहटकर को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने BSSC का अध्यक्ष बनाया

'हर एंगल से हो रही जांच'
कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घायल रंजीत वर्मा पूर्व में गोराडीह के सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रहा है और करीब एक वर्ष जेल में रहने के बाद बाहर आया था। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed