सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news--Suspicious Death of Hotel Operator in Bhagalpur Raises Questions After Noose Marks Found on Neck

Bihar: भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले पर फंदे के निशान से उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर में 22 वर्षीय होटल संचालक राजा कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गले पर फंदे के निशान और शरीर पर चोट के कारण मामला आत्महत्या या हत्या के बीच उलझा हुआ है।  

Bihar news--Suspicious Death of Hotel Operator in Bhagalpur Raises Questions After Noose Marks Found on Neck
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर में एक होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। वह बाईपास स्थित अपने ढाबे में भाइयों के साथ काम करता था और हाल ही में प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रहा था।

Trending Videos

घटना का खुलासा कैसे हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना तब सामने आई जब राजा ढाबे पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बड़े भाई राकेश ने भाभी को कॉल किया, जहां से रोने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर मां को किराये के मकान पर भेजा गया, जहां उन्होंने बेटे का शव जमीन पर गिरा हुआ पाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इसके बाद तुरंत राजा को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, वहीं पैर की एक उंगली पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या गला घोंटकर हत्या की गई है। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र किया गया है, लेकिन परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं।

पत्नी के बयान पर उठ रहे सवाल
इस मामले में सबसे ज्यादा संदेह मृतक की पत्नी के बयान को लेकर है। उसने सास को बताया कि राजा सीढ़ी से गिर गया था, जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। अस्पताल में भी वह बार-बार बेहोश होती रही और घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी।

प्रेम विवाह और पारिवारिक जानकारी का अभाव
परिजनों के अनुसार, राजा ने फरवरी माह में प्रेम विवाह किया था, लेकिन पत्नी के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं थी। शादी के बाद वह घर भी नहीं आया और किराये के मकान में ही रहने लगा। महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पानी नहीं देने पर हैवानियत! युवक के पेट में घोंपा चाकू, तड़पता रहा घायल, पुलिस 2 घंटे तक रही गायब

पुलिस जांच और मोबाइल फोन अहम साक्ष्य
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का मोबाइल फोन अहम साक्ष्य माना जा रहा है, जिससे आखिरी कॉल और मैसेज के जरिए घटना की सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed