फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Tragic End to a Love Marriage: Husband’s Body Found at Mayaganj, Wife Alleges Serious

बिहार: लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरी, मायागंज में मृत मिला सौरभ; पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 06 Oct 2026 05:18 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

भागलपुर के शाहकुंड में सौरभ कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब दो साल पहले हुई लव मैरिज के बाद पत्नी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मायागंज अस्पताल में पति का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
Bihar news-Tragic End to a Love Marriage: Husband’s Body Found at Mayaganj, Wife Alleges Serious
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर शाहकुंड थाना क्षेत्र के गुड़गम्मा गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी के अनुसार, करीब दो साल पहले सौरभ कुमार से उसकी लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि स्थिति खराब होने के बाद उसके पति ने उसे उसकी बुआ के घर पहुंचा दिया था। वह वहीं रह रही थी। इसी दौरान उसे किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से जानकारी मिली कि उसका पति मायागंज अस्पताल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

सूचना मिलने के बाद वह मायागंज अस्पताल पहुंची। वहां उसने अपने पति को मृत अवस्था में देखा। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। पत्नी ने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि, युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है और अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed