फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Road Accident in Bhagalpur: Three Friends Riding on a Bike Killed in Collision with Bus, Families Devastated

तीन दोस्तों की एक साथ मौत : नई बाइक पर निकले थे तीनों, बस से टक्कर में मौत; परिजनों का आरोप- इलाज नहीं मिला

Mon, 07 Sep 2026 08:09 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

Accident News : बाइक पर तीन सवार थे। बस भी अपनी रफ्तार में थी। नई बाइक पर निकले तीन दोस्तों की भागलपुर में सड़क हादसे ने जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर भी तुरंत सही इलाज नहीं मिला।

विज्ञापन
Road Accident in Bhagalpur: Three Friends Riding on a Bike Killed in Collision with Bus, Families Devastated
अस्तपाल में तीनों मृतकों के परिजन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भागलपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बायपास की ओर किसी काम से गए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटते समय तेज रफ्तार स्टार बस ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बस की गलती थी या बाइक वालों की, जांच रही पुलिस
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार (18 वर्ष, पिता- प्रेम पासवान, निवासी- डाटवाट), अंशु (पिता- देवेंद्र यादव, निवासी- गंगटी) और सावन (पिता- अशोक पासवान) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप- समय पर इलाज नहीं मिला, इसी से मौत
हादसे के समय तीनों दोस्त अंशु की नई बाइक से घूमने निकले थे और जीरोमाइल की ओर जा रहे थे। घटना में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावन की सदर अस्पताल में और आशुतोष की रविवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर बेहतर इलाज मिलता तो दो दोस्तों की जान बचाई जा सकती थी। मृतकों में आशुतोष मुस्लिम कॉलेज में पार्ट-वन का छात्र था और उसके पिता मजदूरी करते हैं, वहीं इंटर में पढ़ने वाले अंशु और सावन के पिता राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पेट पालते हैं। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी मुआवजे तथा सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed