{"_id":"69f9e095eb9d9a75b80950dc","slug":"bihar-news-vikramshila-bridge-damaged-boats-become-the-only-support-yet-passengers-continue-to-face-difficulties-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4244989-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त; नावों के भरोसे सफर; अव्यवस्था से परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त; नावों के भरोसे सफर; अव्यवस्था से परेशान हुए यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर में नावों से आवागमन शुरू हुआ है, लेकिन यात्रियों को लंबी कतार, भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसे अस्थायी राहत मानते हुए स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
नावों के सहारे यात्री कर रहे हैं सफर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेतु पर आवागमन बाधित होने से हजारों यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गंगा घाटों से नाव संचालन शुरू किया है। घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
जमीनी हकीकत अलग
प्रशासन ने नाव चालकों को क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार न करने और तय किराया लेने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए किराया भी निर्धारित किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी नहीं दिख रही है।
लंबा इंतजार और भीड़ से बढ़ी परेशानी
नाव के सहारे सफर कर रहे लोगों को लंबी कतार, भीड़भाड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की पहल सराहनीय है, लेकिन मौजूदा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से मिलकर क्या कहा?
सीएम सम्राट ने एरियल सर्वे किया
इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया। सर्वे के दौरान बरारी पुल घाट के पास जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर तैनात दिखे और स्थिति की विस्तृत जानकारी दी जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण विभाग की टीम लगातार काम में जुटी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि आम लोगों के लिए इस महत्वपूर्ण मार्ग को शीघ्र बहाल किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो और जल्द से जल्द सेतु को सुरक्षित तरीके से चालू किया जा सके।