सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   where five girls have been missing since late night from Laluchak under Nathnagar police station area

Bihar: रात के अंधेरे में घर से निकलीं पांच बच्चियां, फिर नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस अलर्ट पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar: भागलपुर में 10 से 12 वर्ष उम्र की पांच बच्चियां देर रात से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। सभी बच्चियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और रात करीब 9 बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

where five girls have been missing since late night from Laluchak under Nathnagar police station area
बच्चियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से एक साथ पांच बच्चियां देर रात से लापता हैं। सभी बच्चियों की उम्र 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। लापता बच्चियों में गंगा, पल्लवी, तेजस्वी, सोनम और श्वेता कुमारी शामिल हैं। परिजनों द्वारा नाथनगर थाना में लापता होने की सूचना दी गई है। सूचना मिलने के बाद नाथनगर थाना पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।



एक ही स्कूल में पढ़ती हैं सभी बच्चियां
परिजनों ने बताया कि सभी बच्चियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। मंगलवार रात करीब 9 बजे सभी अपने-अपने घरों से निकलकर एक जगह इकट्ठा हुई थीं। इसके बाद देर रात से सभी बच्चियां लापता हो गईं। परिजनों का कहना है कि जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में दहशत
एक साथ पांच बच्चियों के लापता होने की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजन काफी भयभीत हैं और बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर चिंता में हैं और तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: प्रेमी की खौफनाक साजिश; नाबालिग को झील पर बुलाकर दोस्तों संग किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की सूचना मिलने के बाद नाथनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिजन पुलिस से जल्द से जल्द बच्चियों को खोज निकालने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed