फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar police investigation after banka double murder News today two shot dead banka bihar news

Bihar: बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो की मौत; बांका में दोहरा हत्याकांड

Sun, 05 Jul 2026 08:27 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 08:27 PM IST
सार

Bihar News: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar police investigation after banka double murder News today two shot dead banka bihar news
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। बलिया गांव के ऊपरी टोला के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन




घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक रोककर बरसाईं गोलियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर थाना क्षेत्र के धर्मराय गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र सिट्टू सिंह तथा अर्जुन सिंह के पुत्र गुंजन सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बलिया गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मची अफरा-तफरी, मौके से फरार हुए आरोपी
घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास, इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह तथा अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन खोखे बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। वहीं, साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। सूत्रों के अनुसार, जिस बाइक पर मृतक सवार थे, उस पर तीन युवक मौजूद थे। चर्चा है कि फायरिंग में तीसरा युवक भी घायल हुआ, जो घटनास्थल से किसी तरह निकल गया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।


आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी तथा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed