सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   swearing-in ceremony at Gandhi Maidan cm samrat Chaudhary Bihar Government Cabinet expansion patna Bihar News

Bihar News : बिहार में सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की चल रही तैयारी

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 04 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नए सरकार में अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होना है, जिसको लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहां है कि इस कार्यक्रम में पीएम भी शामिल हो रहे हैं।

swearing-in ceremony at Gandhi Maidan cm samrat Chaudhary Bihar Government Cabinet expansion patna Bihar News
शपथ ग्रहण के दौरान सीएम सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद याद
विज्ञापन

विस्तार

बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हलचल तेज हो गई है। बांस-बल्लों से घेराबंदी की जा रही है। बड़ा मंच सजने लगा है और मजदूर तत्परता से काम में लगे हुए हैं। वजह बंगाल के चुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार और शपथ ग्रहण का होना है। 


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार में खराब मौसम के कारण 12 लोगों की मौत, पटना में आंधी के साथ झमाझम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से फाइनल लिस्ट लेकर लौट रहे सीएम
मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा और उस मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे, इन सवालों पर अब लगभग विराम लग जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली से पटना लौट गए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लंबी बातचीत की है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जेब में उन नामों की सूची है, जो बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के नए चेहरे होंगे। सात मई को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा, लेकिन यह कार्यक्रम राजभवन में नहीं, बल्कि गांधी मैदान में किया जाएगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu: ट्रेन ट्रैक नहीं था विक्रमशिला सेतु पर, मगर गिरने से रेलवे भी प्रभावित; कहां-कैसा असर पड़ेगा

कैसा होगा सम्राट का मंत्रिमंडल?
मिली जानकारी के मुताबिक इस बार का कैबिनेट विस्तार महज संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि 2025 के मिशन की तैयारी माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो लिस्ट में तीन चीजों का खास ख्याल रखा जा सकता है। पहला जातीय संतुलन, जिसमें हर वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी। दूसरा, युवा बनाम अनुभव जिसमें पुराने दिग्गजों के साथ-साथ नए और तेजतर्रार चेहरों को मौका दिया जा सकता है। और तीसरा,महिला प्रतिनिधित्व जिसमें आधी आबादी को कैबिनेट में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल पटना के गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed