Bihar: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि नगर में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। नहर, ईको पार्क और गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पर्यटन और सिंचाई विकास को गति देने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और तटबंध पर सड़क का पक्कीकरण भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह नहर सिंचाई के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।
पढ़ें: गैस संकट ने छीनी परदेस की रोजी-रोटी, मंहगे सिलिंडर से टूटे मजदूर; दिल्ली-कोलकाता छोड़ बिहार लौटे
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने बन रहे लव-कुश ईको टूरिज्म पार्क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन एवं वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया और गंडक बैराज पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से ‘ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर, प्रमंडल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य’ का शिलान्यास किया। साथ ही गिद्ध संरक्षण केंद्र (गोनौली एवं चिउटाहां) का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को जंगल भ्रमण में सुविधा होगी और वाल्मीकिनगर को एक प्रमुख ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है।