फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 28 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:07 PM, 28-Oct-2026

बिहार: कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। और पढ़ें
10:35 AM, 28-Oct-2026

बिहार : अनंत सिंह का एलान- जन सुराज प्रत्याशी हार गए; जदयू में वापसी और नीरज से दुश्मनी पर क्या बोले?

बिहार विधान परिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह ने 600 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज 1,815 मतों से विजयी हुए। और पढ़ें
विज्ञापन
09:13 AM, 28-Oct-2026

सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. राहुल राज ने हासिल की जीत, सातवें वेतनमान पर करेंगे पहल करने का किया वादा

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1,815 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को 4,965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 मत प्राप्त हुए। और पढ़ें
09:07 AM, 28-Oct-2026

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने टेंपो को रौंदा, मां-बेटे समेत चार की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

बिहार के सारण जिले में छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय अनु कुमारी, उनके नौ माह के बेटे ऋषभ कुमार, टेंपो चालक आशीष कुमार और खलासी अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
08:36 AM, 28-Oct-2026

बिहार: साइबर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में साइबर जासूसी से जुड़े मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों भारतीय मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उन्हें सक्रिय करने के लिए मिलने वाले ओटीपी पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाते थे। और पढ़ें
08:13 AM, 28-Oct-2026

बिहार में चक्रवात अर्नब का असर: 31 अक्तूबर तक कहां-कहां आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना में कब-कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने आज से ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। जानिए पटना समेत किस जिले में 31 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 AM, 28-Oct-2026

बिहार: दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय जीते, बोले- शिक्षकों की सेवा के लिए रहूंगा समर्पित

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया। उन्होंने 324 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सुरेश राय ने बताया कि वह लगातार तीन बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके हैं।

और पढ़ें
07:06 AM, 28-Oct-2026

बिहार दरोगा भर्ती: परीक्षा शुरू होने के बाद पूर्णिया से लीक हुआ प्रश्नपत्र, केंद्राधीक्षक और कर्मी की मिलीभगत

बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई ने पूर्णिया के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपुस्तिकाएं बाहर भेजे जाने का खुलासा किया है। रिपोर्ट में केंद्राधीक्षक और कार्यालय कर्मी की कथित मिलीभगत सामने आई। दो अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिलने की बात भी सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
07:05 AM, 28-Oct-2026

बिहार: ई-चालान न भरने पर बिहार में गाड़ियां होंगी ब्लैकलिस्ट, रुकेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बिहार में बकाया ई-चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग सख्ती करेगा। ऐसे वाहनों को पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर नवीनीकरण, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और स्वामित्व हस्तांतरण जैसी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस पर कार्रवाई और जांच के दौरान वाहन जब्ती का भी प्रावधान है। और पढ़ें
07:02 AM, 28-Oct-2026

बिहार: ट्रैफिक समस्या के लिए आईआईटी पटना की छात्राओं ने विकसित की एआई तकनीक, प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

आईआईटी पटना की छात्राओं कशिश राय, भूमि गर्ग और प्रज्ञा महाजन ने फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उनकी टीम ने ‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ नामक एआई तकनीक विकसित की, जो यातायात संबंधी घटनाओं का आकलन कर पुलिस बल और संसाधनों की अनावश्यक तैनाती में 86 प्रतिशत तक कमी ला सकती है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed