फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 28 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:00 PM, 28-Oct-2026

मेरठ: संदिग्ध हालात में गार्ड की मौत, शरीर पर चोट के निशान; बहन ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में करीब 45 वर्षीय गार्ड मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

और पढ़ें
01:00 PM, 28-Oct-2026

तस्करी: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो गुजराती महिलाएं गिरफ्तार

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान से काठमांडू पहुंची थीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 28-Oct-2026

यूपी: आज से तूफान का अलर्ट, 150 की स्पीड से आंधी के आसार; इस बार बादलों की ओट में छिप सकता है करवाचौथ का चांद

करवाचौथ पर इस बार चांद के दीदार में बादल खलल डाल सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलीगढ़ में 28 और 29 अक्तूबर को बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। और पढ़ें
12:56 PM, 28-Oct-2026

बरेली: पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

बरेली का 300 बेड अस्पताल पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कदम से जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।  और पढ़ें
12:53 PM, 28-Oct-2026

मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, VIDEO

मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, VIDEO और पढ़ें
12:52 PM, 28-Oct-2026

आजमगढ़: झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, घर से बुलाकर युवक को मारी गोली; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मेले में हुए विवाद के बाद बीच-बचाव करने से नाराज युवक पर गोली चलाने का आरोप है। फायरिंग में युवक की दाहिनी जांघ में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 28-Oct-2026

फर्रुखाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ननिहाल से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और सास चुटहिल

Farrukhabad News: कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और सास भी चोटिल हो गईं। युवक अपनी ननिहाल से पत्नी और सास को लेकर बाइक से लौट रहा था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। और पढ़ें
12:46 PM, 28-Oct-2026

सिद्धार्थनगर: नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब बरामद चांदी के आभूषणों के स्रोत और उनके परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आभूषण कहां से लाए गए थे। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके परिवहन के लिए जरूरी सीमा शुल्क संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं। और पढ़ें
12:43 PM, 28-Oct-2026

रायबरेली में दिवाली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर छापा, खोवा मिठाई की गुणवत्ता जांची गई

रायबरेली में दिवाली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर छापा, खोवा मिठाई की गुणवत्ता जांची गई और पढ़ें
12:43 PM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव: शर्मा गुट के बाद इन्होंने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास, बीच में ही कैंप छोड़ गए विरोधी

 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम भी आ गए। इसके साथ ही इस सीट पर शर्मा गुट के अलावा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुनकर भाजपा प्रत्याशी अमरोहा निवासी हरी सिंह ढिल्लो ने इतिहास रच दिया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed