Live
Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक
{"_id":"6ae13f4b1e002e786808320c","slug":"bihar-mlc-result-live-kosi-tirhut-darbhanga-saran-teacher-patna-graduate-result-bihar-news-2026-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Oct 2026 02:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:44 PM IST
खास बातें
Bihar MLC Election 2026 Result : शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। अब तक चार सीटों के परिणाम आए हैं। परिणाम देश की राष्ट्रीय पार्टियों के लिए सुखद नहीं। भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज का खाता खुल गया है। आइए जानते हैं कहां-क्या चल रहा?
विज्ञापन
दलगत आधार पर नहीं, लेकिन दलों की प्रतिष्ठा फंसी थी इस चुनाव में।
- फोटो : amar ujala digital
लाइव अपडेट
02:43 PM, 28-Oct-2026
Bihar Election: तेजस्वी यादव ने राजद की जीत पर कहा कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने भाजपा का 30 साल पुराना किला तोड़ दिया है। राजद के पास पहले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले एक भी एमएलसी नहीं थे। उन्होंने एमएलसी चुनाव की मतगणना में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उम्मीदवारों को हराने के लिए ऐसा किया गया। मतगणना केंद्रों पर न तो सीसीटीवी की व्यवस्था थी और न ही सूचनाओं का सही तरीके से आदान-प्रदान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि वे चुनाव आयोग का विरोध नहीं करते, बल्कि आयोग में मौजूद गलत लोगों का विरोध करते हैं।01:52 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन में क्या हुआ?
बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1815 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को 4965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3150 मत प्राप्त हुए। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित बहुमत का कोटा नहीं मिलने के बाद आगे की निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके आधार पर डॉ. राहुल राज को विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों को नियमित वेतन दिलाने और सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों के वेतन, सेवा संबंधी सुविधाओं और अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
01:00 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक सीट से एलिमिनेशन राउंड में वंशीधर बृजवासी 5271 मतों से आगे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 25,257 मतों के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 5,271 मतों से पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक झा को 19,980 मत मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 14,977 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी विमोहन कुमार को 2,341 मत मिले हैं।12:29 PM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी डॉ संजीव को बधाई
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, जीत के बाद डॉ. संजीव कुमार ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 30 साल तक शिक्षकों के लिए कोई काम नहीं किया। शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं और उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह शिक्षकों के हित में सभी जरूरी काम करेंगे और उनसे किए गए हर वादे को हर हाल में पूरा करेंगे।11:58 AM, 28-Oct-2026
कोसी स्नातक निर्वाचन से भाजपा के एनके यादव ने लगाई जीत का हैट्रिक
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 से भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान एमएलसी डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। मतगणना के अंतिम नतीजों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में डॉ. एनके यादव को 24,528, राजद के नितेश कुमार को 18,918 और जन सुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले थे। जीत के लिए जरूरी 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने पर एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई, जिसके बाद डॉ. यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक हो गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। निर्वाची पदाधिकारी ने डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।11:45 AM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन में क्या चल रहा?
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में 10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक कुल 56,784 वैध मतों की गिनती हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 25,090 मत हासिल कर 5,319 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 19,771 मत मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 14,674 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 28-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत में वंशीधर आगे, अभिषेक पीछे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के नौवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी 22,023 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 18,596 और राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 13,076 मत मिले हैं। इस तरह वंशीधर ब्रजवासी अभिषेक झा से 3,427 मतों से आगे हैं। शुरुआती राउंड में अभिषेक झा ने वंशीधर ब्रजवासी से 50 मत अधिक हासिल किए थे। दूसरे राउंड में कुल 7,001 मतपत्रों की गिनती हुई थी, जिनमें 6,321 वैध और 680 अमान्य मत थे। इस राउंड में अभिषेक झा को 2,150, वंशीधर ब्रजवासी को 2,100 और डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 1,688 वैध मत मिले थे। हालांकि, इसके बाद वंशीधर ब्रजवासी ने बढ़त बनाई और नौवें राउंड तक उसे बरकरार रखा है।10:20 AM, 28-Oct-2026
Tirhut Graduate Result : निर्दलीय वंशीधर ही इस बार भी आगे, जदयू पिछड़ा
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मतगणना अब भी जारी है। 9वें राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। अब तक वैध मतों की संख्या 56784 है। इनमें निवर्तमान एमएलसी वंशीधर बृजवासी फिर से आगे हैं। एनडीए के अभिषेक झा को 18596 वोट ही मिले हैं, जबकि वंशीधर बृजवासी को 22023 मत मिले हैं। राजद की रश्मि विनायक गौतम को 13076 मत मिले हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार के खाते में 2132 मत हैं। इस तरह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 3427 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी बंसिधर बृजवासी आगे हैं।
10:17 AM, 28-Oct-2026
Kosi Graduate Result : कोसी स्नातक सीट फंसा, द्वितीय वरीयता से होगा फैसला
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की मतगणना रोचक हो गई है। प्रथम वरीयता की गिनती में जीत के लिए कोटे से भाजपा के डॉ. एनके यादव चूक गए हैं। अब द्वितीय वरीयता के मतों से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का फैसला होगा।09:13 AM, 28-Oct-2026