फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   body recovered under suspicious circumstances from pond in sanjhauli rohtas bihar news

बिहार: घर से निकले युवक का दो दिन बाद तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 28 Oct 2026 03:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 03:48 PM IST
सार

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह निजी तालाब से 55 वर्षीय अजय सिंह का शव बरामद हुआ। वे सोमवार रात घर से निकले थे। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
body recovered under suspicious circumstances from pond in sanjhauli rohtas bihar news
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव निजी तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संझौली निवासी मोतीलाल सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। उनका शव संझौली वार्ड नंबर 9 में मुसहर टोली के समीप स्थित एक निजी तालाब से मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार की रात नौ बजे घर से निकले थे अजय सिंह
बताया जाता है कि अजय सिंह सोमवार की रात घर पर खाना खाने के बाद करीब नौ बजे बाहर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने संझौली थाने को भी इसकी सूचना दी। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


पढ़ें:  राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह तालाब से मिला शव
बुधवार की सुबह संझौली वार्ड नंबर 9 स्थित एक निजी तालाब से अजय सिंह का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने भी किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर संझौली थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अजय सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed