फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   kosi graduate constituency election result bjp nk yadav hat trick

बिहार: कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

Wed, 28 Oct 2026 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
kosi graduate constituency election result bjp nk yadav hat trick
भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की लंबी मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित परिणाम में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन

पहली वरीयता के मतों में भी एनके यादव को बढ़त

मतगणना के प्रथम वरीयता के चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 24,528 मत मिले थे। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी नितेश कुमार को 18,918 और जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन को 15,536 मत प्राप्त हुए थे। इस चरण में एनके यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेश कुमार से 5,610 मतों से आगे थे।

विज्ञापन

हालांकि, प्रथम वरीयता के मतों में जीत के लिए निर्धारित 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने के कारण एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वरीयता के मतों से बढ़ा जीत का अंतर

द्वितीय वरीयता के मतों की छंटनी और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. एनके यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक मतों तक पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार विधान परिषद में अपनी जगह बनाई।

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर देर रात से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक परिणाम का इंतजार कर रहे थे। डॉ. एनके यादव की जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।


चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजेता प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। लगातार तीसरी जीत के साथ उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed