फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Suresh Rai Jamsuraj received certificate victory remain dedicated service teachers.

बिहार: दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय जीते, बोले- शिक्षकों की सेवा के लिए रहूंगा समर्पित

Wed, 28 Oct 2026 07:42 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 07:42 AM IST
सार

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया। उन्होंने 324 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सुरेश राय ने बताया कि वह लगातार तीन बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Suresh Rai Jamsuraj received certificate victory remain dedicated  service  teachers.
जीत के बाद पत्रकारों से बात करते सुरेश राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंप दिया। प्रमाणपत्र मिलने के बाद उन्होंने शिक्षकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के शिक्षकों की सेवा के लिए लगातार समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

तीन चुनावों के बाद मिली जीत, 324 मतों से दर्ज की सफलता

जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद लगातार तीन बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने पहले दो चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें बहुत कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2026 के चुनाव में उन्होंने जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा और 324 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार शिक्षकों ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने करीब नौ वर्ष पहले ही सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, ताकि शिक्षकों की सेवा के लिए अपना समय समर्पित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों के शिक्षकों की सेवा का लिया संकल्प

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और उनकी सेवा के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-कर्मचारियों और अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया।


उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की जीत है। शिक्षक सेवा के दौरान उन्होंने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे हैं। अब वह अपने संकल्प पत्र में शिक्षकों से जुड़े जिन मुद्दों का उल्लेख किया है, उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र बनाने का प्रयास

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि उन्हें मिलने वाले सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे। इस केंद्र पर शिक्षकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक भाइयों और बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

प्रशांत किशोर और जन सुराज की टीम का जताया आभार

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पार्टी की पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और चुनाव में उनका समर्थन किया। उनके मुताबिक, इस जीत के माध्यम से मिथिलांचल में जन सुराज को लेकर एक संदेश गया है।

निर्वाचन प्रमाणपत्र मिलने में हुई देरी

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने बताया कि उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र मिलने में देर हुई, लेकिन यह निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा था। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। उन्होंने मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed