{"_id":"69f9eeec38e201b71906d0cb","slug":"bihar-crime-aunt-turns-killer-kills-niece-she-once-cared-for-shocking-motive-revealed-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: चाची निकली कातिल; जिसे गोद में खिलाया, उसी भतीजी की ली जान, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: चाची निकली कातिल; जिसे गोद में खिलाया, उसी भतीजी की ली जान, सामने आई ये वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Tue, 05 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Crime: किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। जांच में सामने आया कि चाची ने ही पारिवारिक विवाद में गला घोंटकर हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस ने गहनता से की मामले की तब्दीश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के किशनगंज से रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 8 वर्षीय मासूम की हत्या का रहस्य महज 48 घंटों में सुलझ गया, लेकिन सच की कड़वाहट ने सबको सुन्न कर दिया। जिस बच्ची को पूरा गांव ढूंढ रहा था, उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि घर के भीतर ही मौजूद उसकी सगी चाची (बड़ी मां) निकली।
मक्के के खेत से खुला मौत का राज
दो मई की सुबह खुशहाली के बीच मातम लेकर आई, जब मक्के के खेत से मासूम का बेजान शरीर बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कांड संख्या 71/26 दर्ज की। मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।
रिश्तों की दीवार के पीछे छिपा था 'कातिल'
जांच के दौरान पुलिस की रडार पर कई बाहरी लोग थे, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी तफ्तीश की सुई बार-बार परिवार की तरफ ही घूम रही थी। जब संशय गहराया, तो पुलिस ने बच्ची की चाची, 40 वर्षीय हसना निशा को हिरासत में लिया। सघन पूछताछ और कड़ाई के आगे महिला का पत्थर दिल पिघल गया और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विवाद बना जान का दुश्मन
पूछताछ में यह खौफनाक खुलासा हुआ कि मामूली पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते हसना निशा ने अपना आपा खो दिया। गुस्से की आग में अंधी होकर उसने उस मासूम का गला घोंट दिया, जिसने कभी उसे मां जैसा सम्मान दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव को पास के मक्के के खेत में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की बड़ी कामयाबी
पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और वारदात से जुड़े अन्य अहम सबूत बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुख्ता किया गया है। त्वरित कार्रवाई ने अपराधी को भागने या सबूत नष्ट करने का मौका नहीं दिया। फिलहाल, आरोपी चाची सलाखों के पीछे है।
Trending Videos