फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Month-old dispute reignites two injured in firing in Maner crime news in hindi

Bihar Crime: एक महीने पुराना विवाद फिर भड़का, मनेर में फायरिंग से दो घायल; गांव में पुलिस बल तैनात

Sun, 19 Jul 2026 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। आठ-दस राउंड गोलियां चलने से दो लोगों को गोली लगी, कुल छह घायल हुए। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Bihar Crime: Month-old dispute reignites two injured in firing in Maner crime news in hindi
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, फिर फायरिंग शुरू हो गई। घटना में दो लोगों को गोली लगी, जबकि कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक महीने पहले गांव में एक युवती से कथित छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में मनेर थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी पुराने विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और लाठी-डंडों के साथ फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान आठ से दस राउंड गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन


पढे़ं: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में रुदल राय, संदीप कुमार, रणजीत राय, हरेंद्र राय, राजकुमार राय और धर्मेंद्र राय घायल हुए हैं। इनमें संदीप कुमार और रुदल राय को गोली लगी है, जबकि अन्य चार लोग मारपीट में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (वेस्ट) संकेत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, बरामद खोखों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं।

मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अब तक 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed