Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar News: कटिहार से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस भर्ती कनेक्शन की जांच तेज
Bihar News: कटिहार से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस भर्ती कनेक्शन की जांच तेज और पढ़ेंBihar: दो माह पहले हुई थी शादी, अब गर्भवती पत्नी लापता; पति बोला- 2 लाख के जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बुजुर्ग गांव से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी करीब दो लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर घर से गायब हो गई है। और पढ़ेंBihar: 369 प्रखंडों में बनेंगे एससी-एसटी छात्रावास, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव; दो चरणों में बनेंगे
बिहार सरकार ने पीएम-अजय योजना के तहत 369 प्रखंडों में एससी-एसटी छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। योजना दो चरणों में लागू होगी। इससे दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, उच्च शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।
और पढ़ेंBihar: मुजफ्फरपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर विराजे प्रभु
मुजफ्फरपुर में रविवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान हुए। करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति का माहौल रहा।
Bihar: कोपा में धान की रोपनी के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत; एक किशोर गंभीर रूप से झुलसा
सारण के कोपा थाना क्षेत्र में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक है और पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।
और पढ़ेंBihar: पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस पर पहुंचे नीतीश, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, माल्यार्पण और स्मारिका का विमोचन किया तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया।
और पढ़ेंBihar: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, होटल में मुलाकात पड़ी भारी; फिर गांव वालों ने मंदिर में करवा दी दोनों की शादी
सारण में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दो साल पुरानी प्रेम कहानी शादी में बदल गई। होटल में मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में पंचायत, ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सहमति से गढ़देवी मंदिर में विधि-विधान से विवाह कराया गया। और पढ़ेंBihar: कटिहार में सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस सिपाही भर्ती में 'सेटिंग' के आरोपों की जांच तेज
कटिहार पुलिस ने सॉल्वर गैंग के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 100 से अधिक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक और कारतूस मिले। पुलिस भर्ती में 10 लाख रुपये लेकर सेटिंग कराने के आरोपों की जांच जारी है।
और पढ़ें