फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:00 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 19-07-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

01:16 PM, 19-Jul-2026

अतुल हत्याकांड: 'औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता'; संदेह करने वाली पोस्ट करती थी दामिनी

Meerut Snake atul murder Damini posts on Facebook that raised suspicions while Atul kept expressing his love
मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति को सांप से डसवा दिया। मामले की जांच में नई जानकारी सामने आई है। आरोपी पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करती थी। पति अतुल उस पर प्यार जताते रहे। 22 अप्रैल को आरोपी महिला ने पोस्ट में लिखा था कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्र भर के लिए, जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं। और पढ़ें
12:52 PM, 19-Jul-2026

Meerut Weather Today: आसमान पर बादल-धूप की आंखमिचौली, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जान लें कब होगी बारिश

Meerut Weather Today: A game of hide-and-seek between clouds and sunshine; humidity rises
मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम अनिश्चित बना हुआ है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी बादल छा रहे हैं। इस कारण चिपचिपी गर्मी हो रही है और लोग पसीने से परेशान हो रहे हैं। अगले 48 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
12:24 PM, 19-Jul-2026

Bijnor: मां ने चार साल के बेटे को फावड़े से काटा, फिर गैस चूल्हे पर रखकर जला दिया; कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Bijnor: Mother hacked four-year-old son with a spade and burned him on a gas stove
बिजनौर के गांव जलालपुर हसना में मां आदेश देवी ने अपने चार साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पूछने पर बताया कि सपने में आकर माता ने बलि मांगी थी। कोर्ट ने हत्यारी मां को आजीवन कारावास की सजा दी है।  और पढ़ें
11:38 AM, 19-Jul-2026

अस्पताल में नर्स का कत्ल: प्रेमी ने दिया जहर, लाश कमरे में फेंकी, चैट से खुलासा; पति की मौत के बाद अफेयर

Lover murders nurse and dumps body in hospital room in meerut
यूपी के मेरठ में अस्पताल में नर्स का मर्डर किया गया है। प्रेमी ने जहर देखकर नर्स की हत्या की, इसके बाद शव अस्पताल के कमरे में फेंक दिया। पुलिस ने चैट के आधार पर प्रेमी समेत दो को पकड़ लिया है। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।  और पढ़ें
11:36 AM, 19-Jul-2026

UP में ओवैसी का बड़ा एलान: 'भाजपा को हराने के लिए गठबंधन को तैयार', राम मंदिर दान चोरी से जौहर विवि तक पर बोले

Asaduddin Owaisi says ready for alliance to defeat BJP speaks on Ram Mandir donations scam Jauhar University
सहारनपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम गठबंधन को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और रामपुर की जौहर विवि को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। और पढ़ें
11:35 AM, 19-Jul-2026

UP: मुजफ्फरनगर, शामली और पानीपत में हाईवे पर बने 64 अवैध निर्माणों को नोटिस, होटल-पेट्रोल पंप और मंडप तक शामिल

UP: Notices issued for 64 illegal structures along highways in Muzaffarnagar, Shamli, and Panipat
Shamli News: पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बिना अनुमति निर्माण कर लिया गया। तीन जिलों में स्थित इन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित जिलाधिकारियों से इन्हें हटाने की अनुमति मांगी गई है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 19-Jul-2026

UP: प्रेमिका पहुंची थाने, बोली- नौमान की मौत हादसा नहीं, मेरे सामने उसे मारा गया; पुलिस के दावे पर उठे सवाल

UP: Girlfriend reaches police station, claims Nauman's death was not an accident but a killing
Saharanpur News: 15 जुलाई को सड़क हादसे में वांछित बदमाश नौमान की मौत हो गई थी। पुलिस ने नौमान के साथ रहे सावेज के हवाले से ये दावा किया था। अब घटना के वक्त नौमान के साथ मौजूद रही उसकी प्रेमिका ने थाने आकर पूरी बात बताई और तहरीर देकर जांच की मांग की।  और पढ़ें
11:07 AM, 19-Jul-2026

Baghpat: 'प्रदेश में खूब मिल रही है बिजली, रात को चैन से सो रहे लोग', भाजपा के इस बड़े नेता ने किया दावा

Baghpat: 'Ample electricity is available in the state, and people are sleeping peacefully at night'
बागपत के तुगाना गांव में भाजपा किसान मोर्चा के किसान सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि पहले यूपी में जंगलराज था, आज महिलाएं रात को भी आराम से निकलती हैं। और पढ़ें
10:57 AM, 19-Jul-2026

UP: बिजनौर में वाहनों की बिक्री में बड़ा खेल, बिना रजिस्ट्रेशन ही रुपये लेकर सौंप दिए 4300 से ज्यादा नए वाहन

UP: Major irregularity in vehicle sales in Bijnor
Bijnor News: परिवहन आयुक्त की लखनऊ से आई टीम के निरीक्षण के बाद वाहन एजेंसियों की लापरवाही सामने आई है। डीलरों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रत्येक बेचे गए वाहन का पंजीकरण मूल अभिलेखों के सत्यापन के बाद कराने का निर्देश दिया है। और पढ़ें
10:30 AM, 19-Jul-2026

अतुल हत्याकांड में नया खुलासा: करैत को दो दिन रखा भूखा, फिर डसवाया; दामिनी और तुषार ने गूगल पर किया था सर्च

Atul Meerut Murder Case: मेरठ में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। निजी संचालक अतुल को पत्नी और उसके प्रेमी ने साइलेंट किलर करैत सांप से डसवाया था। आरोपियों ने करैत को दो दिन भूखा रखा था। आरोपी सोनू और उदय ने सपेरे से करैत को प्रेमी तुषार को बृहस्पतिवार रात को लाकर दिया था।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed