{"_id":"6a5c8f8fc7a9d0e1ad05309a","slug":"up-saharanpur-youth-murdered-in-vikasnagar-body-found-in-river-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर के युवक की विकासनगर में हत्या, नदी में मिला शव, पिता बोले- घुमाने ले गए चार दोस्तों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर के युवक की विकासनगर में हत्या, नदी में मिला शव, पिता बोले- घुमाने ले गए चार दोस्तों ने मार डाला
Sun, 19 Jul 2026 02:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:19 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर के फिराहेड़ी निवासी शांतनु अपने चार दोस्तों के घूमने के लिए देहरादून के विकासनगर में गया था। वहां नदी उसका शव मिला। शांतनु के पिता ने चारों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
शांतनु की फाइल फोटो और फिराहेड़ी में गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी निवासी शांतनु (25) की देहरादून के विकासनगर थाना क्षेत्र में हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। शांतनु के पिता ने उधार दिए रुपयों का तकादा करने पर चार दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए विकासनगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर के फिराहेड़ी निवासी सुखदेव (बॉबी) ने बताया कि उनका बेटा शांतनु 16 जुलाई को अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने गया था। वह सहारनपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप है कि उसके दोस्त उसे घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में ले गए और वहां उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इसके बाद वहां की पुलिस को बुलाकर यह बता दिया कि शांतनु की नदी में डूबने के कारण मौत हुई है। पुलिस के माध्यम से ही उन्हें पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले जमीन बेची थी। रकम से मकान का निर्माण कराया था, जबकि कुछ रकम शांतनु ने अपने चारों दोस्तों को उधार दी थी। बेटा कई बार कहता था कि यह रुपये वापस नहीं कर रहे। शांतनु लगातार उनसे अपने रुपये मांग रहा था। इसी वजह से चारों युवकों ने साजिश के तहत शांतनु को विकासनगर क्षेत्र स्थित आसन/यमुना नदी के किनारे ले जाकर नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।
बेटे को कहा था इनसे दूरी बना लें
पिता सुखदेव ने बताया कि उन्हें पहले से इन युवकों पर संदेह था। कई बार अपने बेटे को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी थी, लेकिन वह उनके संपर्क में बना रहा, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर गंवाना पड़ा।
पिता सुखदेव ने बताया कि उन्हें पहले से इन युवकों पर संदेह था। कई बार अपने बेटे को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी थी, लेकिन वह उनके संपर्क में बना रहा, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर गंवाना पड़ा।
देर शाम गांव में पहुंचा शव
शांतनु अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम परिजन गांव में शव लेकर पहुंचे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

ये बोले सीओ
यह घटनाक्रम विकासनगर क्षेत्र का है। वहीं की पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। स्थानीय स्तर पर तहरीर नहीं दी गई।
- विकास प्रताप चौहान, सीओ
ये भी देखें...
UP: प्रेमिका पहुंची थाने, बोली- नौमान की मौत हादसा नहीं, मेरे सामने उसे मारा गया; पुलिस के दावे पर उठे सवाल