{"_id":"6a5cac1b259eaae67a01b453","slug":"honey-trap-two-women-engaged-in-relations-with-a-crusher-businessman-simultaneously-and-swindled-15-lakh-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप: क्रशर कारोबारी से दो महिलाओं ने एकसाथ बनाए संबंध, 15 लाख हड़पे; पत्नी ने बताईं हैरान करने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप: क्रशर कारोबारी से दो महिलाओं ने एकसाथ बनाए संबंध, 15 लाख हड़पे; पत्नी ने बताईं हैरान करने वाली बातें
Sun, 19 Jul 2026 04:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:22 PM IST
सार
Shamli News: शामली के स्टोन क्रशर कारोबारी को सहारपुर निवासी दो महिलाओं ने हनीट्रैप में फंसा लिया। संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना ली, फिर रुपये ऐंठ लिए। कारोबारी की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये हड़पने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप दो महिलाओं पर लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पीड़ित महिला की तरफ से झिंझाना थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उनके पति का गन्ना क्रशर का कारोबार है। करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पति मेरठ-करनाल रोड स्थित टपराना गांव के पास स्थित अपने मित्र के क्रशर पर आते जाते थे। इसी दौरान वहां क्रशर पर काम करने वाली जिला सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं से उसके पति की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों महिलाओं ने क्रशर पर काम करने के बहाने पीड़िता के पति से संपर्क बढ़ाया और प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने पंजाब के होशियारपुर स्थित क्रशर से कुछ धनराशि पेशगी के रूप में ली। आरोपी महिलाओं ने उसके पति से प्रेमपूर्ण बातें कर हनीट्रैप में फंसा लिया और ब्लैकमेल करते हुए अवैध धन वसूली करने लगीं।
दोनों महिलाएं वहीं क्रशर पर काम करने लगीं और लगातार उसके पति को बदनामी का भय दिखाकर रुपये ऐंठती रहीं। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद जब पीड़िता के पति ने अवैध रूप से रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी महिलाओं ने उसके पति को झूठे दुष्कर्म आदि केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिलाओं की धमकी के डर व दबाव के चलते उसके पति आत्महत्या करने को मजबूर हो सकते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिलाएं अपने अन्य बदमाश साथियों के माध्यम से उसके पति को जान से मारने धमकी दे रही हैं। उसके पति से अवैध रूप से हड़पे गए रुपये वापस नहीं कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि इस मामले से संबंधित ऑडियो व रिकॉर्डिंग उसके पति के पास मौजूद हैं। जांच अधिकारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर, शामली और पानीपत में हाईवे पर बने 64 अवैध निर्माणों को नोटिस, होटल-पेट्रोल पंप और मंडप तक शामिल
ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर, शामली और पानीपत में हाईवे पर बने 64 अवैध निर्माणों को नोटिस, होटल-पेट्रोल पंप और मंडप तक शामिल