Bihar News: अब वेतन-पेंशन के बदले एडवांस पैसे ले सकेंगे कर्मचारी और पेंशनभोगी, सम्राट सरकार ने दिया तोहफा
बिहार में नई सरकार बनने के बाद कम सम्राट चौधरी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं अब उन्होंने बिहार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी और पेंशनभोगी अब अपने वेतन और पेंशन के आधार पर अग्रिम राशि प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि सरकार खुद ऋण नहीं देगी, बल्कि गारंटर की भूमिका निभाएगी। बैंक और वित्तीय संस्थान इस योजना के तहत राशि उपलब्ध कराएंगे।
अधिकतम 60 दिनों तक अग्रिम राशि दी जाएगी
वित्त विभाग के अनुसार, सरकार ने इस योजना को अल्पावधि और दीर्घावधि दो श्रेणियों में विभाजित किया है। अल्पावधि श्रेणी के तहत अधिकतम 60 दिनों तक अग्रिम राशि दी जाएगी। यदि कर्मचारी तय समय के भीतर राशि लौटा देते हैं तो उन पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लगेगा। वहीं, दीर्घावधि श्रेणी में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके वेतन या पेंशन का 30 गुना तक अग्रिम मिल सकेगा।
'कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े'
योजना में यह भी प्रावधान किया गया है कि मासिक वेतन या पेंशन के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो योजना के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा।
ये भी पढ़ें: धारदार हथियार से हमला, जमीन हड़पने के विवाद में वृद्ध की हत्या, आरोपी पति फरार; पत्नी गिरफ्तार
वित्त विभाग की ओर से क्या कहा गया?
वित्त विभाग की ओर से बताया गया कि ओर से बताया गया कि अब बिहार सरकार के कर्मचारी और पेंशनर अपना वेतन और पेंशन की राशि को एडवांस के तौर पर ले पाएंगे। यह एडवांस राशि दो माह तक के लिए मिलेगी। अगर जल्दी (अगले माह) इसे वापस देते हैं तो इस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस यानी डिजिटल होगी। सभी तरह के शुल्क और ब्याज की जानकारी भी सार्वजनिक रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.