{"_id":"6a4cc1139696ca0a7a0359bc","slug":"bihar-news-fruit-trader-shot-by-criminals-in-broad-daylight-in-patna-condition-critical-bihar-police-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला
Tue, 07 Jul 2026 02:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:34 PM IST
सार
पटना बाजार समिति इलाके में रोज की तरह सब लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। अचानक गोली चली और अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा एक शख्स खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। अपराधी भाग चुके थे। जानिए पूरा मामला..
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति फल मंडी में एक फल व्यवसायी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्या अपील की?
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह अचानक बाइक सवाल अपराधी आए और फल व्यवसायी को गाली-गलौज करने लगे। जब तक फल व्यवसायी कुछ समझ पाता तब तक अपराधी ने उनपर गोली चला दी। गोली लगते ही फल व्यवसायी जमीन पर गिए गया। आसपास के व्यवसायियों की मदद से उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। उनका कहना है कि गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

Lalu Yadav: रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला