सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News LPG Shortage Hits Ayodhya Ram Rasoi and Daridra Narayan Bhoj, Alternative Arrangements Underway

LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/अयोध्या Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Fri, 13 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna News: गैस किल्लत के कारण अयोध्या की राम रसोई और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोज की व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने इंडक्शन और अन्य वैकल्पिक साधनों से सेवा जारी रखने की तैयारी शुरू की है, फिलहाल भोजन की संख्या अस्थायी रूप से घटाई गई है।

Bihar News LPG Shortage Hits Ayodhya Ram Rasoi and Daridra Narayan Bhoj, Alternative Arrangements Underway
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Trending Videos

 
वैकल्पिक तकनीक से रसोई संचालन की तैयारी
महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, बायोगैस, स्टीम बेस्ड कुकिंग और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन की सेवा नियमित रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को समय पर भोजन मिल सके। साथ ही नवैद्यम तैयार करने के लिए भी आवश्यक वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्थायी रूप से कम की गई भोजन व्यवस्था
मंदिर प्रशासन के अनुसार यदि गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो शनिवार से दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था दो बार की बजाय केवल एक बार ही की जाएगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती या वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती। इसी तरह राम रसोई में भी फिलहाल तीन बार के बजाय दो बार भोजन की व्यवस्था की गई है।
 
हजारों लोगों को प्रतिदिन मिलती है निःशुल्क सेवा
राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं। वहीं पटना स्थित हनुमान मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन के तहत प्रतिदिन दोनों समय लगभग 600 से 800 लोगों को भोजन कराया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और वर्षों से लगातार संचालित हो रही हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सेवा कार्य बाधित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें- LPG Gas Booking: आपके पास भी तो नहीं आया LPG बुकिंग और डिलीवरी का ऐसा मैसेज? देखिए, कहां है खतरा
 
सेवा की शुरुआत आचार्य किशोर कुणाल ने कराई थी
राम रसोई और दरिद्र नारायण भोज की शुरुआत पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल ने कराई थी। तब से यह सेवा लगातार जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठाते हैं। सायण कुणाल ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी सेवा को लंबे समय तक प्रभावित न होने दिया जाए।
 
हाल के दिनों में राम रसोई में भोजन करने वालों की संख्या
राम रसोई में प्रतिदिन भोजन करने वाले लोगों की संख्या में भी बदलाव दर्ज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च को 1970 लोगों ने भोजन किया, जबकि 12 मार्च को यह संख्या 1853 थी। 11 मार्च को 1938, 10 मार्च को 4876, 9 मार्च को 4916, 8 मार्च को 7033, 7 मार्च को 6403 और 6 मार्च को 6330 लोगों ने भोजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed