{"_id":"69b8d5730772ef47be0d82e0","slug":"he-wanted-to-dominate-bihar-by-threatening-the-police-he-was-killed-in-encounter-by-stf-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4059191-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुलिस को ही धमकी देकर बिहार में वर्चस्व बनाना चाहता था, STF ने एनकाउंटर में मार गिराया; जानिए कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुलिस को ही धमकी देकर बिहार में वर्चस्व बनाना चाहता था, STF ने एनकाउंटर में मार गिराया; जानिए कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार
मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान श्री राम यादव शहीद हो गए। मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को मार गिराया, जबकि दो अन्य अपराधी पिता-पुत्र टी उज्ज्वल कुमार और संत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
अपराधी प्रियांशु दुबे और कुंदन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवानों ने दो अपराधियों को मार गिराया। वहीं, मौके से पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
खुलेआम दी थी धमकी
घटना से कुछ घंटे पहले मारे गए अपराधियों में से एक, कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगली खबर में आप पढ़ेंगे कि अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में 10-15 पुलिसकर्मी मारे जाएंगे और अपराधी फरार हो जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर चकिया थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया। कुंदन ठाकुर की इस खुली धमकी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तैयार की रणनीति
कल ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय मोतिहारी पुलिस अंचल का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ मिलकर पूरी घटना पर रणनीति तैयार की और कुंदन ठाकुर तथा उसके गिरोह के इतिहास की जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ उज्जवल के घर पर छुपकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News : पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, दो अपराधी ढेर
मुठभेड़ और जवान की शहादत
पुलिस ने उक्त घर को चारों तरफ से घेर लिया और सभी अपराधियों को सरेंडर करने का आदेश दिया। लेकिन कुंदन ठाकुर और उसके साथी घिरते देख पुलिस पर कर्बाइन से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एसटीएफ के जवान श्री राम यादव बलिदान हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को मार गिराया।
अपराधियों का इतिहास और गिरफ्तारी
कुंदन ठाकुर का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने पुलिस को धमकाकर अपने आप को दिखावा करने की कोशिश की, जो उसकी और गिरोह के सदस्यों की जान का कारण बन गई। घटना के बाद पुलिस ने टी उज्ज्वल कुमार और उनके पिता संत तिवारी को गिरफ्तार किया। मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया।