सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya delha firing case youth shot over love affair referred to patna today bihar news

Bihar News: प्रेम‑प्रसंग का खूनी मोड़, घर से 500 मीटर पहले युवक पर गोलीबारी, पटना रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपराधियों ने घर के पास एक युवक अविनाश कुमार (30 वर्ष) को घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पहले अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

gaya delha firing case youth shot over love affair referred to patna today bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को घर के पास ही घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम‑प्रसंग और अंतरजातीय शादी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। घायल युवक की पहचान धनिया बगीचा निवासी अविनाश कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। गोली उनके कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
Trending Videos


जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात अविनाश कुमार किसी काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के करीब पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अविनाश सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की वजह

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, घटना के पीछे प्रेम‑प्रसंग और अंतरजातीय शादी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। अविनाश कुमार ने कुछ समय पहले दूसरे समाज की युवती से शादी की थी, जिसके कारण युवती के परिजन नाराज बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी और विवाद के कारण यह हमला हुआ।


ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। प्रेम‑प्रसंग और पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं और पुलिस से फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed