सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Smuggler Arrested with Counterfeit Currency at India-Nepal Border Major Operation by SSB

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई; पूछताछ जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 02 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 20,100 रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी है।

Bihar News: Smuggler Arrested with Counterfeit Currency at India-Nepal Border Major Operation by SSB
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। जिले के सीमावर्ती सोनबरसा थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को भारी मात्रा में जाली भारतीय नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सहायक कमांडेंट रंजीत वैद्य के नेतृत्व में जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा की गड्डियां बरामद हुईं, जो जांच में जाली पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास से कुल 20,100 रुपये के जाली नोट जब्त किए गए हैं। इनमें 200 रुपये के 60 नोट, 100 रुपये के 66 नोट और 50 रुपये के 30 नोट शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तस्करों ने छोटे और मध्यम मूल्य के नोट जानबूझकर चुने हैं, ताकि इन्हें बाजार में आसानी से खपाया जा सके। बरामद नोटों की गुणवत्ता इतनी बेहतर बताई जा रही है कि आम लोगों के लिए असली और नकली में अंतर करना मुश्किल हो सकता है।


पढ़ें: बिहार के किस सरकारी अस्पताल ने कैंसर की रोबोटिक सर्जरी की? 71 साल के मरीज का ऑपरेशन सफल

गिरफ्तार तस्कर की पहचान
पकड़े गए युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी 23 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान एसएसबी टीम के साथ सोनबरसा बीडीओ मृत्युंजय कुमार भी मौजूद थे। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने आरोपी को सोनबरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

सीमा पर बढ़ी चौकसी:
घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
एसडीपीओ सदर-2 आशीष रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस इस अवैध नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जाली नोटों की खेप नेपाल में कहां से आई और बिहार के किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed