फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-police-constable-recruitment-exam-fraud-eou-accused-arrested-nine-lakh-deal

बिहार सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा: पास कराने की थी तैयारी, 9 लाख की डील में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 06:35 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

बिहार में 2023 की सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पटना जिले के सिगौड़ी थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार पर नौ लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की सेटिंग कराने और ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराने का आरोप है।

विज्ञापन
bihar-police-constable-recruitment-exam-fraud-eou-accused-arrested-nine-lakh-deal
सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में EOU का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने 2023 की सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ईओयू ने बुधवार को नालंदा के लहेरी थाना कांड संख्या 611/23 में पटना जिले के सिगौड़ी थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार (25) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन

मामला 1 अक्तूबर 2023 को आयोजित केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा से जुड़ा है। बिहारशरीफ के आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय, भैंसासुर परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान परीक्षार्थी धनंजय कुमार को पकड़ा गया था। उसके प्रवेश पत्र पर लगी तस्वीर उसके आधार कार्ड और चेहरे से मेल नहीं खा रही थी। साथ ही, उसके पास ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ था।

विज्ञापन

ईओयू के अनुसार, श्रवण कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने परिचित सेटर नीरज के माध्यम से धनंजय को नौ लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की सेटिंग कराई थी। प्रवेश पत्र पर दूसरे स्कॉलर की तस्वीर लगाई गई थी। स्कॉलर के परीक्षा देने नहीं पहुंचने पर धनंजय को ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराया गया। धनंजय से फोन-पे के जरिए 20 हजार रुपये लेने और उसमें से कुछ राशि नीरज को देने की बात भी श्रवण ने बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

मामले में धनंजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार श्रवण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईओयू अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed