{"_id":"6a3225fe6971baf42e0b4c71","slug":"bihar-suspicious-death-uncle-blames-stepmother-and-father-for-nephew-fatal-poisoning-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पहले बहन को जलाया, अब भांजे को दिया जहर; युवक की संदिग्ध मौत पर छलका मामा का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पहले बहन को जलाया, अब भांजे को दिया जहर; युवक की संदिग्ध मौत पर छलका मामा का दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
जहानाबाद में 20 वर्षीय युवक अंकित कुमार की मौत ने पारिवारिक विवाद और हत्या की आशंका को जन्म दे दिया है। मृतक के मामा ने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
युवक की संदिग्ध मौत के बाद मचा हड़कंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जहानाबाद के पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले में 20 वर्षीय अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की मौत के बाद मामा ने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध मौत के बाद मचा हड़कंप
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय अंकित कुमार की जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामा ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के मामा मनराज कुमार ने अंकित के पिता मनोज कुमार, सौतेली मां और सौतेले भाई पर सुनियोजित तरीके से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पड़ोसी से मिली मौत की सूचना
मनराज कुमार का आरोप है कि अंकित के पिता ने उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें एक पड़ोसी के फोन से भांजे की तबीयत बिगड़ने और मौत की सूचना मिली। इसके बाद वे तत्काल जहानाबाद पहुंचे। उनका कहना है कि अंकित को इलाज के लिए पटना ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
बहन की मौत का भी उठाया मामला
मामा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में उनकी बहन, जो अंकित की मां थीं, की भी आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस समय बच्चों के भविष्य और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब भांजे की मौत के बाद उन्होंने उस घटना पर भी सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर
दूसरी शादी के बाद बढ़ा पारिवारिक विवाद
जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज कुमार ने दूसरी शादी कर ली थी। अंकित अपने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई के साथ पूर्वी गांधी मैदान स्थित घर में रहता था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि परिवार का पैतृक घर घोसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में है।
पुलिस बोली- हर पहलू की होगी जांच
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।