सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Red and orange alert of thunderstorm and rain in many districts, hail also fell Today weather

Bihar Weather: कई जिलों में आंधी-बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन इलाकों में ओले भी गिरे; जानिए मौसम का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 20 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने नहीं। कई जगह तो ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Bihar Weather: Red and orange alert of thunderstorm and rain in many districts, hail also fell Today weather
अचानक बदला बिहार का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में शुक्रवार यानी 20 मार्च हो शाम होते ही कई जिलों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया और बेगूसराय में अचानक तेज आंधी आ गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक झमाझम बारिश होने लगी। इतनी ही नहीं इन जिलों के कई इलाकों में ओलावृद्धि भी हुई। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी, मुंगेर, तिरहुत, दरभंगा प्रमंडल में तेज हवा चल रही है। इन प्रमंडल के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। 

Trending Videos


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार शाम में अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, अरवल, पटना, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, नवादा, गोपालगंज, सीवान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
वहीं दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किली घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। 
Bihar Board Result: कब आएंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबकुछ बता दिया

मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें। 

चार डिग्री तक गिरेगा पारा
अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से 36.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक 36.9  डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.0  डिग्री सेल्सियस से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम 18.0 डिग्री सेल्सियस राजगीर (नालंदा) में रिकॉर्ड किया गया। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया, हालांकि मधुबनी जिले में 31 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा, जिससे राज्य में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed