Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Update: Rain Likely in 13 Districts on November 20-21, Temperature to Drop by 3 Degrees

बिहार में कब-कहां बारिश के आसार, ठंड कितनी बढ़ेगी, पटना का मौसम अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा? जानिए सबकुछ

Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

बिहार में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं सुबह की धुंध बढ़ेगी तो कहीं बारिश दस्तक देगी। तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में किन इलाकों में बदलेगा मौसम और कब होगी बारिश, जानिए पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Bihar Weather Update: Rain Likely in 13 Districts on November 20-21, Temperature to Drop by 3 Degrees
पटना में सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलने वाला है। अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इसके बाद 20 और 21 नवंबर को पटना समेत 13 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 22 नवंबर को सुपौल और अररिया समेत 12 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान सुबह के समय अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक शंकर आनंद ने भी अधिकतम तापमान स्थिर रहने और सुबह कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन


20-21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को पटना समेत बिहार के 13 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 नवंबर को सुपौल, अररिया समेत 12 जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में नवंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले 72 घंटों तक सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में आज: कांग्रेस करेंगे बड़ा खुलासा, जदयू दफ्तर में क्या होगा? ड्राइवर एसोसिएशन भी रखेगा अपनी मांगें

पटना में अगले पांच दिनों कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में 17 से 21 नवंबर के बीच मौसम मुख्य रूप से साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा। सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर दिख सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 और 19 नवंबर को सुबह हल्की धुंध रह सकती है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed