सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Yellow alert of rain in many districts of Bihar even today Patna Weather Today weather forecast

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों आज भी बारिश का यलो अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 01 May 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Today Weather Forecast: बिहार का मौसम बदल चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। 

Bihar Weather Yellow alert of rain in many districts of Bihar even today Patna Weather Today weather forecast
पटना के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

पटना समेत कुछ जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। गर्मी से लोगों को राहत मिल चुकी है। कई घरों में तो पंखे भी नहीं चल रहे हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सें में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Trending Videos


मौसम विभाग ने बिहार के भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोगों को मौसम के अचानक खराब होने के प्रति विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग यह सलाह जरूर पढ़ें
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

जानिए किस जिले का न्यूनतम तापमान कितना रहा?
राज्य में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बढ़ोतरी तो कुछ जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9  डिग्री सेल्सियस नालंदा जिले के राजगीर में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गया में 19.5 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 20.6 डिग्री सेल्सियस तथा डेहरी में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे दक्षिणी बिहार के हिस्सों में अपेक्षाकृत ठंडक बनी हुई है। वहीं, उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 23  डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पटना में 22.6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 23 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 23.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों की बात करें तो मधुबनी में 22.3 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 22.3 डिग्री सेल्सियस और फारबिसगंज में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस और सबौर में 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
Bihar: 'न्यायाधीश' बना तो जेल गया, निकला तो ED 'निदेशक' बना! पटना के इस शख्स के फर्जीवाड़े की रोचक कथा पढ़िए

तीन मई तक कैसा रहेगा मौसम?
आमौसम विभाग केंद्र के अनुसार, तीन मई तक बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि इसके बाद 48 घंटों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान तीन डिग्री सेल्सियस की होने का पूर्वानुमान है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed