{"_id":"69f37c36c1baa9962900285c","slug":"seizure-houses-henchmen-notorious-sonu-monu-challenged-anant-singh-patna-news-c-1-1-noi1474-4229259-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनू-मोनू गिरोह के सदस्यों के घर कुर्क, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनू-मोनू गिरोह के सदस्यों के घर कुर्क, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में पुलिस ने कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सक्रिय सदस्यों दिलीप सिंह और बबलू सिंह के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और शराब के खिलाफ विरोध करने पर फायरिंग मामले में नामजद हैं।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहौर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम ने दिलीप सिंह और बबलू सिंह के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर चौखट, किवाड़ समेत घरेलू सामान जब्त कर लिया। यह कार्रवाई बाढ़ थाना कांड संख्या 418/23 के तहत की गई है।
Trending Videos
फरार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। पुलिस ने पहले ही दोनों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी, लेकिन आरोपियों ने कानून की अनदेखी की, जिसके बाद उनके घरों की कुर्की-जब्ती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के खिलाफ आवाज उठाने पर हुई थी फायरिंग
एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि यह पूरा मामला शराब के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर हुई हिंसा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, शराब पीने से मना करने पर अपराधियों ने फायरिंग की थी। इसी मामले में नामजद होने के बाद से ही दिलीप सिंह और बबलू सिंह फरार चल रहे थे।
सोनू-मोनू गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि दिलीप और बबलू कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सदस्य हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और क्षेत्र में इस गिरोह की काफी दहशत रही है। स्थानीय स्तर पर इस गिरोह को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के विरोधी गुट के रूप में भी देखा जाता रहा है। हालांकि, वर्तमान मामले में सोनू और मोनू की सीधी भूमिका को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
मास्टरमाइंड की भूमिका की जांच जारी
एसडीपीओ ने बताया कि सूचक के आधार पर आरोपियों का संबंध इस गिरोह से बताया जा रहा है, लेकिन इस पूरे मामले में मास्टरमाइंड की भूमिका को लेकर गहन जांच की जा रही है। बाढ़ पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान दाहौर गांव में पुलिस की मौजूदगी से अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया।
