{"_id":"69f4010c2ec5ab251d051b93","slug":"bihar-vaishali-police-investigate-murder-in-bhagwanpur-village-after-clash-vaishali-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4230314-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, गाली देने के विरोध में हुआ खूनी विवाद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, गाली देने के विरोध में हुआ खूनी विवाद, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पड़ोसी ने ईंट से हमला कर राजू पासवान की हत्या कर दी। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में एक व्यक्ति की उसके ही पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी बात का विरोध करने मृतक वहां पहुंचा और उसे गाली देने से मना किया। इस पर विवाद बढ़ गया और पड़ोसी ने ईंट से हमला कर दिया।
ईंट से हमला, अस्पताल में हुई मौत
हमले में मृतक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजितपुर निवासी राजू पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने राजू पासवान को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी की पहचान, गांव में तनाव
बताया गया कि इस घटना में पड़ोसी संजय पासवान का नाम सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे
SDPO का बयान, जांच जारी
सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Trending Videos