फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buxar-tourist-bus-accident-kerala many passengers-injured

बिहार के बक्सर में सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई टूरिस्ट बस; चालक समेत 23 घायल; पिंडदान करके आ रहे थे

Mon, 05 Oct 2026 09:54 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सोमवार अहले सुबह केरल के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 23 यात्री घायल हो गए। चार यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
buxar-tourist-bus-accident-kerala many passengers-injured
उपचाररत घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी से पिंडदान कर अयोध्या जा रही केरल के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी समेत 23 यात्री घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार यात्रियों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

रात 10 बजे गया से चली थी बस, तीन बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, केरल से 27 यात्रियों का दल टूरिस्ट बस से गया पहुंचा था। गयाजी में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। बस रात करीब 10 बजे गया से चली थी। सोमवार सुबह करीब तीन बजे बस वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पार कर रही थी। पुल पार करने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पहले सड़क किनारे खड़ी लॉरी से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

सो रहे यात्रियों में मची चीख-पुकार
हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस लॉरी से टकराई तो यात्री अपनी सीटों से आगे की ओर जा गिरे। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को गंभीर चोट, चार यात्रियों का इलाज जारी
हादसे में चालक रमेश स्वामी को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों में के. वेणु राव, के. राजेश्वरी राव, के. नारायण राव, के. स्वामी राव, के. विजयल राव, के. संपत राव, पी. इलैया, जी. राम रेड्डी, जी. राजू रेड्डी, के. संपत, वी. सर्वैया, बी. इलैया, वी. रामा राव, टी. एहेशिया, पी. वेंकट राव, टी. संपत राव, टी. नरसिंह राव और जी. राजेश्वरी राव समेत अन्य यात्री शामिल हैं। चार यात्रियों की चोटें अपेक्षाकृत गंभीर बताई जा रही हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


ये भी पढ़ें- बिहार: दुर्गा पूजा पर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे सप्लाई की तैयारी, नंगे तारों की जगह लगेंगे एबी केबल

यात्रियों ने बताया- अचानक हुई जोरदार टक्कर
घायल यात्री के. स्वामी ने बताया कि हादसे के समय वह बस में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई और टक्कर के बाद वह आगे वाली सीट से जा टकराए। वहीं राम राव ने बताया कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोट लगी है। उन्होंने कहा कि चालक को झपकी आने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। अधिकांश यात्री खतरे से बाहर हैं। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वे बक्सर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed