फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   katihar-advocate-guddu-ansari-murder-footage-patel-chowk Bihar Crime News

दिनदहाड़े भूना: बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

Mon, 05 Oct 2026 01:03 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

कटिहार में दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास हुई वारदात का फुटेज सामने आया है। पुलिस फुटेज और परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
katihar-advocate-guddu-ansari-murder-footage-patel-chowk Bihar Crime News
अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी अधिवक्ता को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अपराधी ने बीच बाजार में अधिवक्ता को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के चलते अधिवक्ता को निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति का नाम लिया है और उसी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटनास्थल और सामने आए लाइव फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विशाल आनंद ने भी मामले की जांच की बात कही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

गुड्डू अंसारी का परिवार लंबे समय से कानून के पेशे से जुड़ा रहा है। उनकी बहन भी अधिवक्ता हैं, जबकि उनके पिता भी अधिवक्ता थे। वहीं, दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या के बाद साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed