सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   CM house Staircase demolished statement statement house Staircase demolished Bihar News

Bihar CM : किसने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी तोड़ी? मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया भी जानने लायक

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 26 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार में अतिक्रमण पर लगातार बुल्डोजर चलाया जा रहा है। सिको लेकर विपक्ष ने भी बिहार सरकार पर कई बार हमला किया। आज मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि किसी ने उनेक घर के सीढ़ी को तोड़ दिया है।  

CM house Staircase demolished statement statement house Staircase demolished Bihar News
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर पहुंचे, जहां असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के लाइव प्रसारण में वह शामिल हुए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह जिला पहुंचे। आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' के 133वें संस्करण के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Trending Videos


मेरे लिए चुनौती है
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। पहली बार यहां के लोगों ने मुझे विधायक बनाया और सौभाग्य से मैं पहली ही बार बिहार का मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में मेरा जन्म हुआ वहां मुख्यमंत्री के रूप में मुझे सेवा करने का अवसर मिला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है, यह मेरे लिए एक चुनौती है। यह एक एहसास है कि बिहार को और आगे बढ़ाकर समृद्धि की ओर ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है और इस दिशा में लगातार काम किए जा रहे हैं। आज उन्होंने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें संस्करण में यह जिक्र किया कि दुनिया को शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने दिया है, जिन्हें बिहार के बोधगया में ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि चौर क्षेत्र में दूर देश के चिड़िया आकर खेतों में बचे फसलों के अनाज ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Murder Mystery : जिसे कूच-कूच कर मारा, उसी बच्ची के शव के साथ 24 घंटे कमरे में रहा; एक हरकत से पुलिस ने दबोचा

फाइल रोककर रखने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हमने ब्लॉक, अंचल एवं थाना को मॉनिटर करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आपकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक माह में दो दिन पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। यह सहयोग कार्यक्रम के तहत संचालित होगा। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय तक फाइल रोककर रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी कोशिश है कि आपके घर तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar School Time : स्कूल के समय को लेकर पटना डीएम का नया आदेश जारी, भीषण गर्मी को लेकर लगाया प्रतिबंध

बिहार में वित्त की नहीं है कोई कमी 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 20 वर्षों तक बिहार में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की हर संभव कोशिश की है। लड़कियों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं को उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए भी बिहार में काफी काम किया गया है। इसे और आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बिहार के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय लिया जिस पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा था। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से आएगी, लेकिन सरकार के दृढ संकल्प से यह काम सफल रहा। उस समय नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे और मैं वित्त मंत्री था। बिहार में वित्त की कोई कमी नहीं है। विकास के सभी काम पूरे किए जायेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार JDU दफ्तर में नीतीश, कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

4 लेन सड़क से सीधे पहुंचेंगे सुल्तानगंज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सड़कों का चौड़ीकरण, नए सड़कों का निर्माण, रेलवे ट्रैक का विस्तारीकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार आदि विकास कार्य तेजी से हो रहा है। हमलोगों ने पहाड़ों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया है। आज यहां ढोल पहाड़ी, असरगंज (मुंगेर) में ईको पर्यटन कार्य का शिलान्यास किया गया है और आज ही से काम भी शुरू हो जाएगा। इस ढोल पहाड़ी पर हमारे वीर सैनिक अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए अपना शिविर बनाए थे। यहां उच्चेश्वर नाथ धाम, देवघरा, टेटियाबंबर (मुंगेर) में ईको पर्यटन विकसित करने के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यहां पांडवों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा कि इस इलाके को 4 लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है। अब यहां के लोग 4 लेन सड़क से सीधे सुल्तानगंज पहुंचेंगे, उन्हें असरगंज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के माध्यम से तारापुर आईटीआई में 1 हजार विद्यार्थियों को स्किल्ड करने की व्यवस्था की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में आज कितनी जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं? चार जिलों में रेड अलर्ट; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम आपके अधूरे सपने को पूरा करने आए हैं। मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। गंगा नदी का पानी रोकने की दिशा में भी कार्य सुनिश्चित की जा रही है ताकि यहां के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल सके। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां कई झीलें और डैम हैं, जिनमें गंगा नदी का पानी संग्रहित किया जा रहा है जिससे आसानी से जलापूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे तब तक बिहार मजबूत नहीं होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी पटना में हवलदार ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; अधिकारी बता रहे यह कारण

मेरे घर की सीढ़ी तोड़ने का काम किया जा रहा है 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुझे सूचना मिली है कि तारापुर स्थित मेरे घर की सीढ़ी तोड़ने का काम प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसका आशय स्पष्ट है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए किसी भी प्रकार का स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमित भूमि को हर हाल में मुक्त कराई जाएगी। भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो, जनता की यही अपेक्षा है। हमारा लक्ष्य है कि नवंबर माह तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सके। इस दिशा में प्रयास जारी है। बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री स्थापित हो सके, इस दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, नवीनगर थर्मल पावर प्लांट आदि में 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए का निवेश शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोग ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं कि बिहार के बिजली उपभोक्ता सरकार पर निर्भर नहीं रहे। इसके लिए लोगों के घरों के छतों पर सोलर प्लेट लगाए जायेंगे, जिससे उन्हें 150 यूनिट बिजली उपलब्ध हो सके।
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : दोस्तों ने हॉस्टल में बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; वजह तलाश रही पुलिस

आपके अधूरे सपने को करूंगा पूरा 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि असरगंज में महाविद्यालय बना है। यहां के लोगों की इच्छा है कि यहां खेल मैदान भी बने, इसके लिए सरकारी जमीन चिन्हित की जाएगी। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सरकार जमीन खरीदकर खेल मैदान बनाएगी। इस इलाके से कोलकाता एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जब इसका काम पूर्ण हो जाएगा तब लोग 5 से 6 घंटे में कोलकाता आसानी पहुंच सकेंगे। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हमें प्रचंड बहुमत से जिताया है, इसके लिए मैं उनका ऋणी हूं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद तारापुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटों से यहां के लोगों ने हमें जीत दिलाई है। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपके अधूरे सपने को पूरा करूंगा। लोकतंत्र में मेरा भरोसा है। बिहार के लोगों ने एनडीए को 202 सीट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के प्रति अपना भरोसा जताया है। बिहार को और सुंदर तथा समृद्ध बनाने का काम तारापुर का बेटा करेगा।

...वैसी महिलाएं यथाशीघ्र करें आवेदन 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के किसी न किसी पंचायत में मेरे आने का कार्यक्रम चलता रहेगा। यहां उद्योग स्थापित हो, यह भी सुनिश्ति किया जायेगा। अच्छी नौकरी करने के लिए लोग बिहार से बाहर जाएं लेकिन मजबूरी में रोजगार के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को उद्योग करने हेतु राशि अब तक नहीं मिली है वे यथाशीघ्र अपना आवेदन करें। मई माह में शेष महिलाओं को राशि प्रदान की जाएगी। मैं तारापुर, संग्रामपुर, असरगंज सहित पूरे बिहार वासियों को धन्यवाद देता हूं कि आपने प्रधानमंत्री जी के 'मन की बात' को सुना। भारत विकसित हो, इसी कल्पना को लेकर हम सब आगे बढ़ेंगे।

इनकी भी थी मौजूदगी 
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक राजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, प्रखंड प्रमुख नुतन कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed