12:15 PM, 27-Apr-2026
Bihar News: यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Bihar News: रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रही एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें
12:09 PM, 27-Apr-2026
Bihar: गोपालगंज में अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Bihar: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवां खुर्द गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
और पढ़ें
12:03 PM, 27-Apr-2026
Bihar: कटिहार में भीड़ का कहर, सड़क हादसे के बाद भड़का गुस्सा, युवक को खंभे से बांधकर पीटा, मौत
Bihar: कटिहार में सड़क हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा हिंसा में बदल गया। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी भी जान ले ली।
और पढ़ें
11:56 AM, 27-Apr-2026
Bihar News: तीन दिन से गायब किशोरी का शव पोखड़ से बरामद, प्रेमी पर परिजनों को शक, जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पोखर से बरामद हुआ। परिवार ने किशोरी के प्रेमी पर घटना में शामिल होने का शक जताया है।
और पढ़ें
11:50 AM, 27-Apr-2026
Bihar Weather: राज्य के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में तेज आंधी- बारिश, कई कच्चे मकान ढह गए
Bihar Weather: राज्य के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में तेज आंधी- बारिश, कई कच्चे मकान ढह गए
और पढ़ें
11:48 AM, 27-Apr-2026
Bihar News: कटिहार में आसमानी कहर, ठनका गिरने से तीन की मौत, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का एलान
Bihar News: कटिहार जिले में तेज बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) गिरने से तीन लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।
और पढ़ें
11:33 AM, 27-Apr-2026
Bihar: शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका और पुलिस, दूल्हा भागा, वरमाला से पहले खुला बड़ा राज
Bihar: दरभंगा के मनीगाछी क्षेत्र में शादी के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हे की प्रेमिका पुलिस के साथ पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचते ही दूल्हा फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन पक्ष को सच्चाई बताकर शादी रुकवा दी।
और पढ़ें
11:31 AM, 27-Apr-2026
Bihar: 'मेरे दर्द का हिसाब उसे भी चुकाना होगा', पति को बद्दुआ दे नेहा ने चुनी मौत, दहेज ने छीन ली मासूम की जान
Bihar: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पति को वॉइस मैसेज भेजकर उसे जिम्मेदार ठहराया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
10:36 AM, 27-Apr-2026
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी कब करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार? 'नई विकास टीम' पर मंथन जारी; विजय सिन्हा का क्या होगा?
Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार 15 अप्रैल को बनी थी। उस दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ही शपथ ली थी। बाकी मंत्रियों का शपथ नहीं हुआ। विभागों का बंटवारा तीनों दिग्गजों के बीच ही हुआ? अब सवाल उठ रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? सीएम सम्राट की नई विकास टीम कैसी रहेगी? क्या चल रहा है एनडीए में? आइये इन सब सवालों का जवाब जानते हैं? और पढ़ें
09:18 AM, 27-Apr-2026
Bihar News: शादी का भोज खाकर लौट रहे शख्स को लगी गोली, बीच-बचाव के दौरान घटी घटना; जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात शादी का भोज खाकर लौट रहे अनिल कुमार सिंह को बीच-बचाव के दौरान गोली मार दी गई। गोली उनके गर्दन के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पड़ोसी ने छत से फायरिंग की। घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें
कमेंट
कमेंट X